अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023: जानें कब और क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और क्या है इसकी थीम | अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस थीम 2023

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023

नमस्कार दोस्तों, ज्ञान दुनिया में आपका स्वागत है। हममे में से अधिकतर लोग जानते हैं कि 21 Sep को हर साल अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। हर साल कोई विशेष थीम रखी जाती है। हर साल की तरह इस साल भी 21 Sep को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर थीम रखी है- “Actions for Peace: Our Ambition for the Global Goals.

इस दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व शांति के लिए प्रयास करना और देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों और विवादों पर विराम लगाना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को अहिंसा और संघर्ष विराम की दृष्टि से शांति के आदर्शों को मजबूत करने के लिए एक दिवस के रूप में घोषित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023: जाने कब और क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और क्या है इसकी थीम | अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस थीम 2023

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास: जानें कब से मनाया जा रहा है

वर्ष 2001 में विश्‍व शांति दिवस की आधिकारिक तिथि 21 सितंबर घोषित की गई थी। इससे पहले तक यह वार्षिक महासभा के उद्घाटन सत्र, सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी घोषणा 1981 में की थी। पहली बर यह दिवस वर्ष 1982 के Sep महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। तब से लगातार 2001 तक यह दिवस इसी तरह मनाया जाता रहा।

2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसे वार्षिक तौर पर 21 Sep को मनाने और इस दिन को अहिंसा और युद्ध विराम के दिन के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वर्ष 2002 से प्रति वर्ष 21 Sep को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने के लिए, न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी (UN Peace Bell) बजाई जाती है। यह घंटी अफ्रीका महाद्वीप छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किये गये सिक्कों से बनाई गयी है, जिसे जापान के यूनाइटेड नेशनल एसोसिएशन ने उपहार में दिया था। इसके साइड में लिखा है- विश्व में हमेशा शांति बनी रहे।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023 की थीम

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 के लिये अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम  Actions for Peace: Our Ambition for the #Global Goals (शांति के लिए कार्रवाई: #वैश्विक लक्ष्यों के लिए हमारी महत्वाकांक्षा) रखा है । यह कार्रवाई का आह्वान है जो शांति को बढ़ावा देने के लिए हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है। शांति को बढ़ावा देना सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति में योगदान देता है और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने से सभी के लिए शांति की संस्कृति का निर्माण होगा। क्योंकि कोई भी देश शांति के बना विकास नहीं कर सकता.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “आज के दौर में शांति की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। युद्ध और संघर्ष तबाही, गरीबी और भूख को बढ़ावा दे रहे हैं और लाखों लोगों को अपने घरों से बेघर कर रहे हैं। चारों ओर जलवायु अराजकता है।” यहां तक ​​कि शांतिपूर्ण देश भारी असमानताओं और राजनीतिक ध्रुवीकरण की चपेट में हैं.

आपको बता दें वर्ष 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम नस्लवाद का अंत, शांति की स्थापना (End racism, Build peace) रखी गई थी, जिसका उद्देश्य था समाज में नस्लवाद को खत्म करना और शांति को बढ़ावा देना।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का महत्त्व

सम्पूर्ण विश्व में शांति कायम करना आज संयुक्त राष्ट्र का मुख्य लक्ष्य है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर में भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए ही यूएन का जन्म हुआ है। संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में अमन की अहमियत का प्रचार-प्रसार करना बेहद ज़रूरी और प्रासंगिक हो गया है। शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त कर रखा है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस विश्वभर में शांति, सद्भावना और आपसी सहमति से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस दिन का महत्व और मकसद है कि हम सभी के साथ शांति और समरसता की दिशा में काम करें। शांति हमारे समाज, देश और पूरे विश्व के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। वर्तमान में रूस और युक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध को देखते जुए शांति दिवस का महत्त्व और बढ़ जाता है।

यह हम सभी के जीवन के लिए आवश्यक है, क्योंकि शांति के बिना किसी भी समाज में समृद्धि और तरक्की करने की सम्भावना नहीं है। शांति के बिना, हमारा जीवन असहमति, संघर्ष और हिंसा से भरा होता है। विश्व शांति दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें शांति के प्रति अपना समर्पण दिखाना चाहिए।

Must Read– World Hindi Day Theme 2024- विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम क्या है

3 thoughts on “अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2023: जानें कब और क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और क्या है इसकी थीम | अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस थीम 2023”

  1. Pingback: International Peace Day 2023 – Theme and Inside Story of World Peace Day 2023, 21 September 2023 - Gyan Duniya

  2. Pingback: Important Days in November 2023 in hindi - Gyan Duniya

  3. Pingback: World Tsunami Awareness Day 2023 - जानिए कब से मनाया जा रहा है विश्व सुनामी जागरूकता दिवस, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस क

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
RBI ने इस प्राइवेट बैंक पर लगाया प्रतिबंध, नहीं जोड़ सकेगा नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्या आप जानते हैं कब हुई थी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने जारी किये चौथी तिमाही के रिजल्ट, इतने प्रतिशत रही ग्रोथ आसमान की रानी ने भरी आखिरी उड़ान, Air India ने किया अलविदा जानें Top 5 AI image generator, Free में बना सकते हैं मनपसंद Images