Deepawali 2023: Best Diwali Wishes in Hindi, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Deepawali 2023

Deepawali 2023: आप सभी को दीपावली के शुभ अवसर पर ज्ञान दुनिया ग्रुप की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकमनाएं। हमारी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना है कि आज दीपावली के अवसर पर वो आपकी सभी सुभेच्छायें अवश्य पूर्ण करें। हम आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली के इस पवित्र त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं

दीपावली आज पुरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज लोगों के घरों में रंगोलियाँ बनाई जाएँगी। शाम को माता लक्ष्मी और भगवान् गणेश की पूजा अर्चना के बाद घरों को दीपों से रौशन किया जायेगा। आज की ही दिन भगवान् राम लंकानरेश रावण को मार कर और अपना 14 वर्षों का वनवास समाप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। इसी ख़ुशी में अयोध्या वासियों ने अपने घरों को दीपक से रौशन किया था। तभी से प्रति वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाई जा रही है

दिवाली भारत सहित कई देशों में मनाई जाती है। भारत में दीवाली बहुत ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोग आतिशबाजियां करते हैं, एक दुसरे को मिठाइयाँ बांटते हैं, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं, बाहर रहने वाले लोग भी इस दिन अपने अपने घरों को जाते हैं

विशेष तौर पर आज सोशल मीडिया के ज़माने में लोग अपने दोस्तों, संबंधियों और परिजनों को दीपावली की शुभकमनाएं भेजते हैं। इस लिए आज हम आपके लिए कुछ चुनिन्दा सन्देश लेकर आ रहे हैं, जिन्हें आप अपने परिचितों और संबंधियों को शुभ दिवाली सन्देश के रूप में भेज सकते हैं

Deepawali 2023

Deepawali 2023: Top 10 दिवाली शुभकमनाएं सन्देश

  1. सुख समृधि आपको मिले इस दीवाली पर,
    दुख से मुक्ति मिले इस दीवाली पर,
    माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद हो आपके साथ
    और लाखों खुशिया मिले इस दीवाली पर।
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  2. जगमग-जगमग आई दिवाली
    खुशियां ढेरों लाई दिवाली
    घर आंगन में खुशियां महके
    प्यार, स्नेह की रंगोली छाई
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  3. खील बताशे और मिठाई देखो घर में रौनक आई
    मां की लक्ष्मी कृपा बने यूं, देखो हर घर में दिवाली आई
    एक नहीं है रौशन बेला दीप पर्व में कतार है आई
    मिठाई पटाखे, खिलते चेहरे रूप रंग की बहार है आई 
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  4. लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
    सोने चाँदी से भर जाए आपका घर बार
    जीवन में आयें ख़ुशियाँ अपार
    शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  5. दीपक की रौशनी से झिलमिलाता आँगन हो
    पटाख़ों की गूँज से आसमान रोशन हो
    ऐसे झूम के आये यह दिवाली
    हर तरफ खुशियों का माहौल आपका हो
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  6. देवी महालक्ष्मी और गणेश जी की कृपा से
    आपके घर में हमेशा उमंग और आनंद की रौनक हो
    इस पावन मौके पर आप सब को
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  7. दीप से दीप जले तो हो दीपावली
    उदास चेहरे खिलें तो हो दीपावली
    बाहर की सफाई तो हो चुकी बहुत
    दिल से दिल मिले तो हो दीपावली
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  8. गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
    लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
    यही कामना है हमारी, इस दिवाली
    पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  9. कुमकुम भरे कदमों से आए लक्ष्मी जी आपके द्वार
    सुख सम्पति मिले आपको अपरमपार
    इस दीपावली पर माता लक्ष्मी जी
    आपकी सभी तमन्नाएं करें स्वीकार.
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  10. दिनों दिन बढ़ता जाये आपका कारोबार,
    परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
    होती रहे सदा अपार धन की बौछार,
    ऐसा हो आपका दिवाली का त्योहार.
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

अवश्य पढ़ें. विश्व निमोनिया दिवस 2023 की थीम क्या है, कब से हुई थी विश्व निमोनिया दिवस की शुरुआत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
RBI ने इस प्राइवेट बैंक पर लगाया प्रतिबंध, नहीं जोड़ सकेगा नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्या आप जानते हैं कब हुई थी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने जारी किये चौथी तिमाही के रिजल्ट, इतने प्रतिशत रही ग्रोथ आसमान की रानी ने भरी आखिरी उड़ान, Air India ने किया अलविदा जानें Top 5 AI image generator, Free में बना सकते हैं मनपसंद Images