World Tourism Day 2025– Welcome Friends! क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी एक छुट्टी सिर्फ आपकी यादों का खजाना नहीं, बल्कि किसी गाँव के लिए रोजगार, किसी पहाड़ के लिए सुरक्षा, और धरती के लिए एक सकारात्मक संदेश भी बन सकती है? किसी समाज या बाजार के लिए उनकी जीवनी का साधन और उस स्थान की Economy का आधार बन सकती है? जी हाँ! यह कोई सपना या मिथ नहीं है , बल्कि World Tourism की खूबसूरत देन है। आज के दौर मे दुनिया मे कई ऐसे देश हैं जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था ही पर्यटन पर निर्भर है।
आपने सिंगापूर, मालदीव, स्विट्ज़रलैंड, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे देशों के बारे मे जरूर सुना होगा। ये ऐसे देश हैं जिनकी सम्पूर्ण ईकानमी ही पर्यटन की दें है। हाल ही मे आपने मालदीव का उदाहरण देखा होगा, जिससे विवादों के चलते भारत से जाने वाला पर्यटन ठप हो गया था, जिससे मालदीव की अर्थव्यवस्था संकट मे आ गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मालदीव की अर्थव्ययस्था मे पर्यटन का जितना बाद रोल है, उतना ही बाद रोल मालदीव के पर्यटन मे भारत का है।
World Tourism Day 2025 के अवसर पर आज हम विश्व पर्यटन दिवस के ऐतिहासिक तथ्य को भी जानते हैं।
पर्यटन के इसी प्रकार के महत्त्व को समझाने के लिए ही United Nations World Tourism Organizations(UNWTO) ने हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाने का निर्धारण किया था। पहली बार वर्ष 1980 मे 27 सितंबर को World Tourism Day मनाया गया था। तब से हर साल 27 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व पर्यटन दिवस, इस बार हमें एक ऐसी यात्रा पर ले जा रहा है, जो हमारे गंतव्यों को और भी हरा-भरा, समृद्ध और खूबसूरत बनाने का वादा करती है। चलिए, आज हम World Tourism Day 2025 के अवसर पर इसी शानदार सफर की शुरुआत करते हैं!
W0orld Tourism Day 2025: केवल एक दिन नहीं, एक आंदोलन है!
World Tourism Day 2025 सिर्फ एक कैलेंडर पर घेरा गया दिन नहीं है, यह एक वैश्विक आंदोलन का पर्याय है जो पर्यटन को एक ऐसी शक्ति के रूप में पहचानता है जो दुनिया को जोड़ती है। इस दिन का मकसद दुनिया भर के लोगों, सरकारों और व्यवसायों को यह याद दिलाना है कि अब हमें स्मार्ट तरीके से यात्रा करनी है और यात्रा के महत्त्व को भली प्रकार से समझना और किसी भी यात्रा का सम्पूर्ण आनंद लेना है ।
यह दिन उन लाखों लोगों को सम्मान देता है जो हमारे लिए पर्यटन के अनुभव को संभव बनाते हैं, फिर चाहे वो होटल का स्टाफ हो या टुरिस्ट गाइड, ड्राइवर हो या स्थानीय कारीगर। World Tourism Day 2025 की थीम भी पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को नई जगहों को एक्सप्लोर करने की प्रेरणा देती है, जो दर्शाता है कि अब पर्यटन की दिशा बदल रही है। पर्यटन सिर्फ किसी ऐतिहासिक या सांस्कृतिक जगह पर घूमना तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पर्यटन अब यात्रियों को भी ऐसी जगहों पर निवेश की प्रेरणा दे रहा है।
क्या है World Tourism Day 2025 की थीम
World Tourism Day 2025 की थीम है- ‘पर्यटन और सतत परिवर्तन’ (Tourism and Sustainable Investment) है. यह थीम जिम्मेदार यात्रा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, जिससे लोगों और दुनिया दोनों को फायदा हो. पर्यटन एक ऐसा माध्यम है, जो हमें अपने शहर-समाज से बाहर की दुनिया को देखने, समझने और नये अनुभव हासिल करने का मौका प्रदान करता है. इसलिए छात्रों के लिए यात्रा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक माना जाता है. आज दुनिया जलवायु परिवर्तन, असमानता और संसाधनों के दोहन जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में, यह ज़रूरी हो जाता है कि पर्यटन उद्योग में होने वाला हर निवेश सिर्फ मुनाफे के बारे में न सोचे, बल्कि भविष्य और भविष्य की पीढ़ी के बारे में भी सोचे।
World Tourism Day 2025- ‘सतत निवेश’ क्या है? यह थीम आपके लिए क्यों मायने रखती है?
इस साल की थीम है ‘Tourism and Sustainable Investments’ यानी ‘पर्यटन और सतत निवेश‘। यह शब्द जटिल लग सकता है, लेकिन इसका मतलब बहुत सरल और दिलचस्प है। सतत निवेश का मतलब है ऐसा निवेश जो पर्यावरण फ़्रेंडली हो, साथ ही स्थानीय समाज का मददगार हो और वहाँ की संस्कृति की सुरक्षा कर सके। और विस्तार से उदाहरण के माध्यम से बताते हैं-
-
पर्यावरण का मित्र हो: ऐसे होटल बनाना जो पानी बचाएं, सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करें, और कचरा कम से कम पैदा करें।
-
स्थानीय लोगों का साथी हो: जब कोई नया रिसॉर्ट बने, तो स्थानीय लोगों को नौकरी के साथ-साथ ट्रेनिंग और बेहतर मौके भी मिलें।
-
संस्कृति का रक्षक हो: स्थानीय कला, संगीत, और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना, ताकि वह खत्म न होने पाए।
अब सवाल यह है कि यह थीम आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है? क्योंकि आज का Traveler सिर्फ एक ‘विजिटर’ नहीं, एक ‘चेंजमेकर’ बन सकता है। आपके छोटे-छोटे चुनाव, जैसे स्थानीय होटल में ठहरना या प्लास्टिक की बोतल न लेना, एक बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।
World Tourism Day 2025 की थीम आपकी अगली यात्रा को कैसे बदल देगी?
अब इस article का सबसे रोमांचक हिस्सा जानते हैं कि World Tourism Day 2025 की यह थीम “पर्यटन और सतत निवेश” आपकी अगली ट्रिप की प्लानिंग को कैसे बदलने वाली है।
-
आप बनेंगे एक जिम्मेदार ‘हीरो’: आपकी यात्रा अब सिर्फ फोटो खींचने तक सीमित नहीं रहेगी। आप जहाँ जाएंगे, वहाँ की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक योगदान देंगे। आप एक ‘हीरो’ या “समाज की प्रेरणा” बन जाएंगे जो एक अच्छा निशान छोड़कर आता है।
-
मिलेंगे ऑथेंटिक अनुभव: सतत पर्यटन का मतलब है असली अनुभव। आप फाइव-स्टार बफे की जगह स्थानीय परिवार के साथ बैठकर घर का बना खाना खा सकते हैं, या किसान के साथ खेत में काम सीख सकते हैं। ये वो यादें हैं जो जीवन भर आपके साथ रहेंगी। साथ ही अगले की मदद भी हो जाएगी जिससे आपको संतुष्टि और अगले को सहूलियत मिलेगी।
-
आपकी यात्रा का असर लंबे समय तक रहेगा: आपके जाने के बाद भी, आपके द्वारा किए गए छोटे-छोटे योगदान का असर वहाँ की जमीन पर दिखाई देगा। आपको यह जानकर गर्व होगा कि आपने किसी समुदाय की मदद की।
World Tourism Day 2025- आप कैसे बन सकते हैं इस शानदार सफर का हिस्सा?
चलिए, अब थोड़ा प्रैक्टिकल हो जाते हैं। एक सतत यात्री बनने के लिए आप आज से ही ये छोटे-छोटे कदम उठा सकते हैं:
-
स्थानीय चुनें, वैश्विक सोचें: होटल, गाइड और रेस्तरां चुनते समय विदेशी या 5 स्टार होटल की जगह स्थानीय विकल्पों को प्राथमिकता दें।
-
प्लास्टिक को कहें ‘ना’: अपनी पानी की बोतल और कपड़े का थैला साथ ले जाएं और साथी ही इनका पुनः उपयोग करने का प्रयास करें।
-
संस्कृति का सम्मान करें: नई जगह की परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में पहले से जानें और उनका पूरा सम्मान करें। आपके कार्यों से सामने वाले व्यक्ति या समाज की सांस्कृतिक भावनाओं का तिरस्कार नहीं होना चाहिए।
-
जागरूकता फैलाएं: अपनी यात्रा की कहानियाँ सोशल मीडिया पर शेयर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
World Tourism Day 2025 हमें एक सुनहरे मौके की तरफ ले जा रहा है। यह हमें आमंत्रित कर रहा है कि हम एक ऐसी दुनिया का निर्माण करें जहाँ यात्रा सिर्फ लेने का नहीं, बल्कि देने का भी एक जरिया बने। सिर्फ घूमने का ही नहीं बल्कि नए अनुभव लेने और नई चीजें सीखने का अवसर बने। तो अगली बार किसी यात्रा के लिए जब आप अपना बैग पैक करें, तो यह जरूर सोचें कि आपकी यात्रा न केवल किसी के लिए आशा की एक किरण बन सकती है, बल्कि आप भी इस यात्रा से कुछ न कुछ अवश्य नया सिख सकते हैं या कुछ नया अनुभव ले सकते हैं, जो आगे चलकर जीवन में कही आपके काम आए।
Must Read- कब मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, क्या है विश्व पर्यटन दिवस 2025 की थीम | World Tourism Day