Important Days in October 2024: अक्टूबर महीने के महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Important Days in October

Important Days in October– अक्टूबर का महिना आ गया है. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस में रूचि रखने वाले लोगों में यह जानने की रूचि अवश्य होगी कि इस वर्ष अक्टूबर महीने में महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब कब पड़ रहे हैं. हर महीने मनाये जाने वाले ये दिवस विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण, और आर्थिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं।

आइये हम अक्टूबर महीने में पड़ने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Important Days in October)  के बारे में जानते हैं-

Contents

1 अक्टूबर- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

Important Days in October के अंतर्गत प्रथम दिवस अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पड़ता है, जो प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति समाज की जिम्मेदारियों, कर्तव्यों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने वृद्ध व्यक्तियों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए मनाने का निर्णय लिया।

इसके अलावा 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस और अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस भी मनाया जाता है. 1 अक्टूबर को ही चीन अपना राष्ट्रीय दिवस भी मनाता है. 1 अक्टूबर से ही स्तन कैंसर जागरूकता माह (1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर) का आरंभ भी होता है.

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती/अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। यह दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है और इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी के जीवन से हमें सत्य और अहिंसा का संदेश मिलता है। इस दिन को दुनिया भर में शांति और अहिंसा के प्रति समर्पित माना जाता है।

इसके अलावा 2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाई जाती है. हर वर्ष अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावास दिवस भी इस वर्ष 2024 में 2 अक्टूबर को पड़ रहा है.

2 अक्टूबर के इतिहास में जाएँ तो वर्ष 1959 में त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन भी 2 अक्टूबर को हुआ था. वर्ष 1993 में प्रधानमंत्री रोजगार योजना भी 2 अक्टूबर को ही शुरू की गई थी.

4 अक्टूबर- विश्व पशु दिवस

विश्व पशु दिवस पशु अधिकारों और कल्याण के लिए किये जाने वाले कार्यों का एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, जो प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को पशुओं के संरक्षक संत फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व दिवस पर मनाया जाता है।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह(4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर) का आरंभ भी 4 अक्टूबर को होगा.

5 अक्टूबर- विश्व शिक्षक दिवस

Important Days in October के अंतर्गत 5 अक्टूबर दुनिया भर में शिक्षकों के लिए समर्पित है. इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है.  विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्व को उजागर करना है। यह दिन शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनकी सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए भी महत्वपूर्ण है.

6 अक्टूबर- विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

सेरेब्रल पाल्सी दिवस एक सामाजिक आंदोलन है. सेरेब्रल पाल्सी एक शारीरिक विकलांगता है जो गति और मुद्रा को प्रभावित करती है। यह 2012 में सेरेब्रल पाल्सी एलायंस (ऑस्ट्रेलिया) और यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी (यूएसए) द्वारा शुरू की गई थी।

7 अक्टूबर- विश्व कपास दिवस

7 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व कपास दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह कपास की अविश्वसनीय बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित दिन है। कपास कपड़ा उद्योग में प्रमुख है, यह पशु चारा, चिकित्सा आपूर्ति और यहां तक ​​कि खाद्य तेल के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

8 अक्टूबर- भारतीय वायुसेना दिवस

8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना अपना 92वां स्थापना दिवस मना रही है. इसी दिन वर्ष 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना की गई थी. इस वर्ष भारतीय वायुसेना दिवस का कार्यक्रम ‘भारतीय वायु सेना – सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ थीम पर आधारित है, जो देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

8 अक्टूबर को विश्व डिस्लेक्सिया दिवस भी मनाया जाता है.

9 अक्टूबर- विश्व डाक दिवस

विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस आयोजन की घोषणा 1969 में टोक्यो में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस द्वारा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की 1874 में स्थापना की वर्षगांठ मनाने के लिए की गई थी.

इसी दिन से भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह(9-13 अक्टूबर) के आयोजन का आरंभ भी होता है. अगले दिन यानि 10 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है.

10 अक्टूबर- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस/राष्ट्रीय डाक दिवस

यह दिन मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य पर।

इसी दिन 10 अक्टूबर को ही भारत में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय डाक दिवस भी मनाया जाता है. भारतीय डाक संचार मंत्रालय के अंतर्गत भारत की सबसे पुरानी सरकारी डाक प्रणाली है। यह डाक विभाग का व्यापारिक नाम है.

इसी दिन विश्व स्तर पर मृत्युदंड के विरुद्ध विश्व दिवस भी मनाया जाता है. हर साल अक्टूबर महीने के दुसरे गुरुवार को मनाया जाने वाला विश्व दृष्टि दिवस भी इस वर्ष 2024 में 10 अक्टूबर को पड़ रहा है.

11 अक्टूबर- अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस Important Days in October के अन्तर्गत मनाया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण दिवस है. पहली बार कनाडा सरकार ने एक आम सभा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। साल 2011 में 19 दिसंबर के दिन संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्तूबर के दिन बालिका दिवस मनाने का फैसला लिया और 11 अक्तूबर 2012 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

इसी दिन विश्व मोटापा दिवस भी मनाया जाता था. वर्ष 2020 से विश्व मोटापा दिवस अब 4 मार्च को मनाया जाने लगा है.

हर साल अक्टूबर महीने के दुसरे शुक्रवार को मनाया जाने वाला विश्व अंडा दिवस भी इस वर्ष 2024 में 11 अक्टूबर को पड़ रहा है.

12 अक्टूबर- वर्ल्ड आर्थराइटिस डे

विश्व गठिया दिवस (वर्ल्ड आर्थराइटिस डे) एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम है जो हर साल 12 अक्टूबर को गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों (आरएमडी) के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है.

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस- हर वर्ष मई और अक्टूबर के दुसरे शनिवार को मनाये जाने वाला विश्व प्रवासी पक्षी दिवस इस वर्ष 2024 में 12 अक्टूबर को मनाया जायेगा.

 

13 अक्टूबर- अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की शुरुआत 1989 में हुई थी, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जोखिम-जागरूकता और आपदा न्यूनीकरण की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक दिन मनाने का आह्वान किया था.

14 अक्टूबर- विश्व मानक दिवस

विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day) प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन उन हजारों विशेषज्ञों के प्रयासों का सम्मान करता है जो अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (एएसएमई), अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (आईईसी), अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईएसओ), अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार जैसे मानक विकास संगठनों के भीतर स्वैच्छिक मानकों को विकसित करते हैं।

15 अक्टूबर- अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

ग्रामीण महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस हर साल 15 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के बिना दुनिया का टिकाऊ भविष्य संभव नहीं है।

15 अक्टूबर को ही अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस भी मनाया जाता है. इसके अलावा विश्व छात्र दिवस, विश्व सफ़ेद छड़ी दिवस भी 15 अक्टूबर को मनाया जाता है.

16 अक्टूबर- विश्व खाद्य दिवस

विश्व खाद्य दिवस मानव समाज के लिए विशेष तौर पर भुखमरी का शिकार क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए Important Days in October 2024 का एक महत्त्वपूर्ण दिवस है. विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में भुखमरी की समस्या को उजागर करना और सभी के लिए भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा शुरू किए गए इस दिवस का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता को बढ़ाना और भुखमरी जैसी समस्याओं से निपटना है।

16 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard – NSG), जिसे ब्लैक कैट्स (Black Cats) के नाम से जाना जाता है, हर साल अपना स्थापना दिवस मनाता है।  NSG भारतीय गृह मंत्रालय के तहत एक विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई है।

17 अक्टूबर- अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

यह गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में उनकी मदद करने के लिए उनकी चिंताओं और संघर्षों को सुनने का एक प्रयास है. यह दिन दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न स्तरों पर सभी प्रयासों को मान्यता देने का भी एक अवसर है.

17 अक्टूबर को ही विश्व ट्रामा दिवस भी मनाया जाता है.

20 अक्टूबर- विश्व सांख्यिकी दिवस

विश्व सांख्यिकी दिवस सांख्यिकीविदों की भूमिका को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, जो विश्व को सूचना पहुंचाने में सांख्यिकीय डेटा सेवा है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग द्वारा बनाया गया था, इसे पहली बार 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था। विश्व सांख्यिकी दिवस हर पाँच साल में मनाया जाता है। अब यह वर्ष 2025 में 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा. इससे पहले वर्ष 2020 में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया था.

20 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकजुटता दिवस और इंटरनेशनल शेफ डे भी मनाया जाता है

23 अक्टूबर- विश्व हिम तेंदुआ दिवस

हर साल 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है। आज हिम तेंदुए की रक्षा करने के तरीके और इनके बारे में और अधिक जानने का भी दिन है। यह दिवस 23 अक्टूबर 2013 को बिश्केक, किर्गिस्तान में ‘बिश्केक घोषणा’ के साथ-साथ वैश्विक हिम तेंदुआ और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण कार्यक्रम (GSLEP) को सभी हिम तेंदुआ क्षेत्र के देशों द्वारा अपनाए जाने के अवसर पर पहली बार मनाया गया था.

24 अक्टूबर- संयुक्त राष्ट्र दिवस

24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र के गठन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना, विकास को प्रोत्साहित करना और मानवाधिकारों की रक्षा करना है।

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना दिवस के अलावा 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस भी मनाया जाता है. पोलियो एक जानलेवा बीमारी है जो पोलियोवायरस के कारण होती है.

साथ ही 24 अक्टूबर को ही विश्व विकास सूचना दिवस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की स्थापना दिवस भी मनाया जाता है.

27 अक्टूबर- पैदल सेना दिवस

पैदल सेना दिवस (इन्फैंट्री दिवस) हर साल 27 अक्टूबर को 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे पर पैदल सेना के सैनिकों के उतरने की याद में मनाया जाता है। इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व व्यावसायिक चिकित्सा दिवस भी मनाया जाता है.

28 अक्टूबर- अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

28 अक्टूबर , अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस (IAD) एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षण था जिसे 2002 में ASIFA द्वारा एनीमेशन की कला का जश्न मनाने के लिए मुख्य वैश्विक कार्यक्रम के रूप में घोषित किया गया था।

29 अक्टूबर- अंतर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस

पहला इंटरनेट कनेक्शन 29 अक्टूबर, 1969 को बनाया गया था। यह नील आर्मस्ट्रांग के चाँद पर उतरने के ठीक दो महीने बाद हुआ था। इस घटना की याद में, 29 अक्टूबर, 2005 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस मनाया था.

31 अक्टूबर- राष्ट्रीय एकता दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक दिवस के रूप में देखा जाता है। इस दिन को पूरे भारत में रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है, जो देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हैं।

इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांठी की पुण्यतिथि भी मनाई जाती है.

ये भी पढ़ें– विश्व पर्यटन दिवस: 5 प्रमुख कारणों में जानें पर्यटन हमारे अनुभवों में कैसे वृद्धि करता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
RBI ने इस प्राइवेट बैंक पर लगाया प्रतिबंध, नहीं जोड़ सकेगा नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्या आप जानते हैं कब हुई थी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने जारी किये चौथी तिमाही के रिजल्ट, इतने प्रतिशत रही ग्रोथ आसमान की रानी ने भरी आखिरी उड़ान, Air India ने किया अलविदा जानें Top 5 AI image generator, Free में बना सकते हैं मनपसंद Images